
भाई ने ही की थी भाई की हत्यारा, कटिहार के बिनोदपुर मुखिया पुत्र हत्याकांड में बड़ा खुलासा
कटिहार। कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के बिनोदपुर पंचायत के मुखिया पुत्र सलीम हत्याकांड का कटिहार पुलिस ने खुलासा कर दिया है । जिसमें मृतक का भाई ही उसका हत्यारा निकला है, उसने ही अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर पूरे वारदात को अंजाम दिया था । गौरतलब हो कि बीते 28 अप्रैल की रात्रि 2 बजे रौतारा थाना क्षेत्र के चुरलीघाट गांव में विनोदपुर पंचायत के मुखिया पुत्र सलीम की चाकू से गोदकर रात के अंधेरे में निर्मम हत्या कर दी गई थी । जिसका खुलासा कटिहार पुलिस ने 100 दिनों के अंदर करते हुए हत्या के मुख्य अपराधी मृतक का सगा भाई अमीर और उसके चचेरे भाई महबूब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । वही कटिहार एसपी जितेंद्र कुमार ने प्रेस वार्ता कर इस मामले का जानकारी दी और कहा कि इस घटना के अनुसंधान को लेकर सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। एसआइटी टीम के साथ फॉरेंसिक टीम को इस घटना के उद्भेदन में लगाया गया था।तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान करते हुए इस घटना का उद्भेदन कर लिया गया है, और घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है। इस घटना का उद्भेदन कटिहार पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है। प्रेस वार्ता के दौरान एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि रौतारा थाना क्षेत्र के चुरबीघाट गांव में 28 अप्रैल को मुखिया पुत्र मो सलीम की चाकू गोदकर निर्मम हत्या कर दिया गया था। जिसमें उसके सगे भाई अमीर ने अपने चचेरे भाई महबूब के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था ।




Recent Comments