मढ़ौरा(सारण)/(न्यूज इनपुट-संजीव कुमार) :
गुजरात से मढ़ौरा पहंची पुलिस टिम ने थाना क्षेत्र के बिन्द बहुआरा से अपहृत युवती को बरामद कर लिया । युवती के साथ पुलिस ने आरोपी युवक को भी गिरफ्तार किया है । गुजरात पुलिस के एसआई कासिम भाई ने बताया कि मामले को लेकर एक महिने पहले युवती के पिता रंगलाल भाई ने गुजरात राजकोट के शापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी । प्राथमिकी में वही रहकर लेथ मसीन पर काम कर रहे मढ़ौरा बिन्द बहुआरा के युवक जयराम साह के पुत्र चुनमुन साह को आरोपित किया था । पुलिस अनुसंधान ने अपहृत यवती के बिन्द बहुआरा म रहने की जानकारी मिली थी। इसके आधार पर मढ़ौरा पहुंची गुजरात पुलिस ने युवती को बरामद करने के साथ आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया । गुजरात पुलिस में एसआई कासिम भाई के साथ आरक्षी प्रवीण भाई व अन्य शामिल थे । पुलिस युवक युवती को अपने साथ लेकर गुजरात के लिये रवाना हो गयी ।




Recent Comments