सीएसपी संचालक हत्या मामले को ले छापेमारी

#परवेज अख्तर/सिवान;
तरवारा (सिवान) : एसपी सिवान के निर्देश के आलोक में शनिवार की रात्रि
गोरेयाकोठी, दारौंदा, सराय ओपी, जीबी नगर थाना पुलिस
ने गोरियाकोठी थाना क्षेत्र के अफराद मोड़ के पास अफराद- जामो मुख्य मार्ग
पर सीएसपी संचालक श्रीनिवस पांडेय की हत्या और लूट को लेकर भरतपुरा,
नथनपुरा, कतालपुर समेत कई गांव में संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान नथनपुरा गांव नागेंद्र सिंह के पुत्र धनंजय सिंह को
गिरफ्तार कर पूछताछ करने में जुटी हुई है। इस संदर्भ में प्रभारी
थानाध्यक्ष आरएन पांडेय ने बताया कि यह हमारे थाना क्षेत्र का मामला नहीं
है। गोरेयाकोठी का है जिसको लेकर पूछताछ की जा रही है।