दुकानदारो का गुस्सा फूटा किया हंगामा और बवाल
#परवेज अख्तर/सिवान ;
सीवान :
प्रखंड लकड़ी नबीगंज के मदारपुर बाजार मार्ग में बारिश की पानी से बाजार मंडी के मार्ग में जलजमाव हो जाने से व्यवसायियों और ग्राहकों के आवागमन ठप हो जाने एवं कारोबार पूरी तरह से चरमरा जाने से नाराज दुकानदारों ने जमकर विरोध और हंगामा किया सूचना पर पहुंचे वीडियो मोहम्मद अलाउदीन अंसारी अंचलाधिकारी मिथिलेश कुमार सिंह लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और स्थानीय कनीय अभियंता अवनीश कुमार एवं अंचल निरीक्षक मोहम्मद सलीम को 12 घंटे के अंदर माँपी कर प्राक्कलन तैयार कर इस समस्या का निराकरण करने हेतु सात निश्चय योजना अंतर्गत आदेश दी। मौके पर पूर्व मुखिया राजेश्वर प्रसाद भाजपा नेता अनिल पासवान बजरंग बली सिंह पूर्व शिक्षक छठ यादव संजय गुप्ता पंकज चौरसिया मनोज गुप्ता पहलाद प्रसाद राजकुमार प्रसाद राजू साह महेश साह राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद थे




Recent Comments