सिवान :हाड़ गला देने वाली ठण्ड में भी प्रशासन के तरफ से अलाव की व्यवस्था नही, लोगो में आक्रोश
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर

तरवारा:
जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड से आम जन जीवन काफी अस्त व्यस्त हो गया है लेकिन इस कड़ाके की ठंड में भी जिला प्रशासन और प्रखंड प्रशासन के द्वारा अलाव की कोई व्यवस्था नही होने के कारण लोगो में काफी आक्रोश वयाप्त है। जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के तरवारा बाजार स्थित बसंतपुर रोड में बुधवार को कड़ाके के ठंढ से अपनी जान बचाने के लिए आग सेक रहे लोगो में जदयू के बरिष्ठ सदस्य अब्दुल करीम रिजवी, मौलाना अब्दुल हमीद, दुकानदार लालबाबू तिवारी, मुकेश तिवारी, इस्तेखर अहमद, श्रीनिवाश गिरी, बालदेव तिवारी समेत लोगो ने बताया की स्थानीय प्रशासन और अंचलाधिकारी पचरुखी गिन्नीलाल प्रसाद के द्वारा कड़ाके के ठंढ में बाजार के चौक चौराहो पर अलाव की ब्यवस्था नही किये जाने से बाजार के लोगों में रोष वयाप्त है। लोगो ने बताया की किसी भी प्रशासन या किसी भी जन प्रतिनिधि के द्वारा कड़ाके के ठंढ में बाजार में अभी तक अलाव की कोई समुचित ब्यवस्था नही की गई है जिससे जन जीवन अस्त ब्यस्त हो गया है। सड़के वीरान पड़ गई और लोग अपने अपने घरो में दुबक गए है।




Recent Comments