
परसा(सारण)।प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार से बिहार राज्य आपदा प्राधिकरण के सौजन्य से राजमिस्त्रियों का सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।जिसका शुभारम्भ बीडीओ रजत किशोर सिंह, सीओ राम भजन राम ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्वलित कर किया।बीडीओ ने सरकार द्वारा राज मिस्त्री के प्रशिक्षण कार्य को सराहनीय पहल बताया।उन्होंने राज मिस्त्री को अति आवश्यक प्रशिक्षण समझ पूर्ण रूप से जानकारी हासिल करने के लिए प्रेरित किया।पर्यवेक्षक शिव शंकर प्रसाद ने बताया कि प्रखंड के 30 चिन्हित राजमिस्त्रियों को भूकंपरोधी भवनों के निर्माण के गुड़ सिखाये जायेंगे।राजमिस्त्रियों को प्रोजेक्टर के माध्यम प्राकृतिक तूफान ,बाढ़ तथा भूकंप जैसे प्राकृतिक आपदा के समय भी सुरक्षित रहनेवाले भवनों के निर्माण की तकनीक के बारे में विस्तृत जानकारी दिये जाने की बातें कही। उन्होंने कहा कि कुशल निर्माण के लिए कुशल कारीगर की आवश्यकता होती है।इस मौके पर प्रशिक्षक प्रभारी ई कुमार सौरभ मुख्य प्रशिक्षक अजय कुमार,कुंदन कुमार,विवेक कुमार दिनेश सिंह शामिल थे।




Recent Comments