दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:- 
आज दिनांक 10.01.2018 को भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा पश्चिम चंपारण द्वारा रेड क्रॉस भवन, बेतिया में 150 से अधिक रिक्शा चालकों, गरीब विधवाओं, और असहायों के बीच कंबल वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए चेयरमैन जगदीश प्रसाद केशान एवं सचिव जगमोहन कुमार ने कहा कि हमारे क्षेत्र में अत्यधिक ठंड का प्रकोप होना प्राकृतिक आपदा का एक प्रकार है। इस परिस्थिति में रेड क्रॉस सक्रिय है। गत दिनों कंबल वितरण अभियान की शुरुआत दिव्यांगों के बीच कंबल वितरण से की गई थी। आज के वितरण कार्यक्रम में वाइस चेयरमैन सैयद अब्दुल मजीद जिला प्रबंध समिति सदस्य डॉ हृदयनारायण प्रसाद, सैयद शकील अहमद, नंदकिशोर प्रसाद, सुरैया शहाब, सत्येन्द्र शरण, पेट्रन मेंबर अमर यादव, आपदा राहत समिति के लालबाबू प्रसाद, डॉ. इंतेसारूल हक, अजहर आलम, प्रदीप कुमार, दिनेश तिवारी, अखिलेश्वर कुमार, जगदेव प्रसाद सहित सत्यनारायण चौधरी, इतिहासक्षितिज व्यास, इमरान कुरैशी आदि की सक्रिय भूमिका रही। कंबल प्राप्तकर्ता राम शेखर पासवान, मु. गुलाइची देवी, कमरुन, नेशा, सुशीला देवी, राजकुमार राउत, नूरजहां आदि ने ठंड में इस सहायता के लिए रेड क्रॉस का आभार प्रकट किया।