मशरक (सारण)। मशरक थाना के दुमदुमा गांव में शुक्रवार की सुबह कलियुगी पुत्र पतोहू द्वारा मारपीट कर मां बेटी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल मां बेटी को घायलावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। घायल मां और बेटी दुमदुमा गांव निवासी स्व अहमद हुसैन की 60 वर्षीय पत्नी रशीदन बीबी और 18 वर्षीय पुत्री अजरुण खातुन बताई जाती है। मामले में घायल ने बताया कि बेटा पतोह द्वारा संपत्ति में हिस्सेदारी को लेकर बराबर मारपीट की जाती है। शुक्रवार को बच्चों की लड़ाई का मुद्दा बनाकर मारपीट की जानें लगी जिसमें मां बेटी घायल हो गई।मामले में घायल महिला द्वारा थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।