सिवान :हथियार बंद अपराधियों ने की नर्सिंग होम पर फायरिंग, कंपाउंडर को प‍ीटा
#रिपोर्ट -परवेज अख्‍तर/सिवान
೥सिवान: दारौंदा बाजार से 200 मीटर पूरब बीके हॉस्पिटल में बुधवार की शाम बाइक सवार अपराधियों ने कंपाउंडर की पिटाई की और उसके बाद कई राउंड फायरिंग की। अपराधियों ने पांच राउंड फायरिंग की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपराधियों की संख्या तीन थी। सिसवन थाने के बखरी निवासी कंपाउंडर हरिशंकर साह ने दारौंदा पुलिस को इसकी सूचना दी। इधर घटना के बाद अपराधी घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए। कंपाउंडर ने बताया कि बुधवार की शाम करीब 5.30 बजे पर हथियार से लैस तीन अपराधी हॉस्पिटल में घुसे। दो अपराधी अंदर घुसकर मुझसे पूछताछ करने लगे कि डॉ. बीके सिंह कहां हैं। इतना पूछते ही दोनों अपराधियों ने मेरी पिटाई शुरू कर दी। जैसे ही कंपाउंडर भागा अपराधियों ने गोली चला दी। इसके बाद सभी अपराधी वहां से एक ही बाइक पर सवार होकर लीला साह के पोखरा के तरफ भाग गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रभाकर, एएसआई शैलेश सिंह, ललन कुमार, सुनील कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से पांच गोली बरामद की। जिसमें एक फायर गोली का खोखा, 2 मिस्ड गोली एवं दो जिंदा गोली है। थानाध्यक्ष ने कहा कि हर हाल अपराधी की पहचान कर शीघ्र ही गिरफ्तारी की जाएगी। इसके लिए संदेहास्पद ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
——————-