सिवान :रामनवमी के पूर्व फ्लैग मार्च में पुलिस ने दिखाया दम
#रिपोर्ट -परवेज अख्‍तर/परवेज अख्तर
सिवान : शहर में बुधवार की देर शाम मुख्यालय के चार थानों के पुलिस पदाधिकारियों ने जवानों के साथ पूरे शहर में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान काफी संख्या में जवान शामिल रहे। जवानों के कदम ताल और अधिकारियों के सायरन को सुनकर शहर में सभी सड़क किनारे खड़े हो जा रहे थे। इस दौरान नगर इंस्पेक्टर के नेतृत्व में निकले फ्लैग मार्च में सदर सीओ भी शामिल हरे। फ्लैग मार्च शहर के दाहा नदी से लेकर रजिस्ट्री कचहरी के रास्ते नवलपुर होते हुए डीएवी कॉलेज के रास्ते, रामराज्य मोड़ के रास्ते मखदुम सराय के रास्ते बबुनिया मोड़ होते हुए पुन नगर थाना पहुंची। इस दौरान पुलिस लाइन के जवान के साथ महिला पुलिस बल भी शामिल रहे।