पशु लदा एक पीकअप भान के साथ तस्कर गिरफ्तार 
———–
मशरक से रोहित कश्यप की रिपोर्ट ✍ 
———-
मशरक बाजार में पशु लदा एक पीकप भान को ग्रामीणों ने पकड़ पशु तस्कर सहित चालक की जमकर पिटाई कर दिया। मौके पर पहुँची पुलिस ने उग्र ग्रामीणों के साथ काफी मशकत के बाद पुलिस ने उग्र ग्रामीणों के चंगुल से पशु तस्कर तथा पीकप-भान के चालक को अपने कब्जे में ले थाना लाकर हाजत में बन्द कर दिया। थाना पर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। थानाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय ने उग्र ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पशु तस्कर तथा चालक पर पुलिस कानुनी कार्रवाई करेगी। किसी भी कीमत पर कानुन का उलंघन करने वाले को बक्शा नहीं जायेगा। गिरफ्तार पशु तस्कर गोपालगंज जिले के टाउन थाना क्षेत्र के कोन्हवा गांव के मोगल अंसारी के पुत्र इमरान अंसारी तथा चालक गोपालगंज जिले के माझागढ थाना क्षेत्र के धोबवलिया गांव केशिवजी साह के पुत्र मुकेश कुमार बताया जा रहा है। उक्त पीकप भान पर 13 पशु लदा हुआ है। एक पीकप भान 13 पशु को लाद देने से पशुओं के उपरांत पशु चढ़ गया था जिससे एक पशु की मौत हो खरी थी जबकि कई पशुओं की स्थिति गंभीर थी स्थानीय पशु चिकित्सक डाॅ0 राजेश कुमार अपने टीम के साथ थाना परिसर में इलाज कर रहे है।      प्रत्यक्ष दर्शियो ने बताया कि एक पीकप भान पर मवेशियों से लदा हुआ था, जो पीकप पर जा रहा था। अचानक एक पशु पीकप भान के हुड पर चढ़ गया। इसी पर मशरक बाजार के लोग चिल्लाने लगे। पीकप चालकों भागने लगा। तो लोगों ने घेरा तथा देखा तो एक ही पीकप भान में 13 पशु लाद था । कई पशुओं पर पशु चढ़ गया था। थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।