सिवान :सरकारी विद्यालय में बच्चों ने लगाया विज्ञान प्रदर्शनी मेला
#न्यूज़ इनपुट -परवेज अख्तर
सिवान : स्थानीय गांधी मैदान पोखरा स्थित मोती मध्य विद्यालय में बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी मेले का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा छह से लेकर आठवी कक्षा तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस मौके पर बच्चों ने अनेक विषयों पर अलग-अलग मॉडल तैयार किए और अपने मैसेज को सबके समक्ष रखा। विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडलों का अवलोकन जिला शिक्षा पदाधिकारी चंद्रशेखर राय एवं विद्यालय के प्रधानध्यापक मंजू श्रीवास्तव और छात्रों के अभिभावकों ने किया। सभी छात्रों ने अपने-अपने मॉडल की विस्तृत जानकारी दी और अपने मैसेज को सभी तक पहुंचाने का भरसक प्रयास किया। इस मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि स्कूल बच्चों के मानसिक विकास के साथ-साथ शारीरिक विकास पर भी ध्यान दे रहा है। प्रधानध्यापक ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम से बच्चों पर अच्छा प्रभाव जाता है। इसको देख बच्चों में और सजगता उत्पन्न होती है कि हम एक दूसरे से आगे निकले। विज्ञान प्रदर्शनी में छात्राओं द्वारा घरेलू सजावट हेतु बेकार समान को कैसे उपयोगी बना सकते है पर एक से एक मॉडल तैयार किया गया था। वही छात्रों द्वारा इंजेक्शन के पाइप के सहारे जेसीबी की मिशाल तैयार की गई थी। सूर्य और चंद्र ग्रहण की झलक, पृथ्वी के गति संबंधित जानकारियां बच्चों द्वारा प्रदर्शित की गई थी। मेले में लगभग 30 स्टॉल 70 बच्चों द्वारा तैयार किए गए थे। मेले में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान लाने वाले को विद्यालय द्वारा पुरुस्कृत किया जाएगा। मेले में अंकित, अंशु, राजन, शशि, नेहा, स्नेहा, निधि, निशु, प्रतिमा, प्रीति समेत कई छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। वही मौके पर विद्यालय के शिक्षक नयनतारा, नवीन कुमार, अजीत कुमार, श्वेता, रुचि, प्रिया, गोल्डी समेत अन्य मौजूद थे।




Recent Comments