उतीर्ण छात्र गौरव ,
——————————————
बीएचयू के प्रवेश परीक्षा मे सारण के छात्रों का रहा जलवा,रसूलपुर के गौरव ने लाया 80 वा रैंक 
देवेंद्र कु सिंह की रिपोर्ट 
——-
रसूलपुर 
बीएचयु प्रवेश परीक्षा मे एकमा के गौरव ने सारण का नाम किया रौशन।——-देश स्तर पर होनेवाली बीएचयु प्रवेश परीक्षा मे सारण के छात्रों ने दिखाया अपनी प्रतिभा ।——-इतनी संख्या में पहली बार सारण के छात्र हुए उतीर्ण ।रसूलपुर -एकमा प्रख॔ड अधीन रसूलपुर थाना क्षेत्र के धानाडीह गाँव निवासी गौरव कुमार सिंह ने देश स्तर पर  कुल 614 सीटों के लिए होनेवाली बीएचयु प्रवेश परीक्षा मे 80वाँ रैंक लाकर एकमा प्रखंड समेत सारण जिले को गौरवान्वित किया है।गौरव मध्यमवर्गीय किसान सचितानन्द सिंह का द्वितीय पुत्र है।परिवार की मालीय हालत ठीक नहीं रहने के बावजूद गौरव ने अपना हौसला बरकरार रखा और ट्युशन कर अपनी पढ़ाई जारी रखी।—-अपनी सफलता का श्रेय गौरव ने अपने माता-पिता गुरुजनों व अपने सहपाठियों को दिया है।उसकी सफलता पर गाँव में खुशियों का माहौल है।—-अन्य प्रखंडों के भी छात्र हुए उतीर्ण ।————————————————जिले के अन्य प्रखंडों के छात्रों ने भी बीएचयु प्रवेश परीक्षा मे उतीर्ण होकर सारण जिले का नाम रौशन किया है।इनमें——हिमांशु यादव 154,राहुल कुमार 240,शशिभूषण 382,मधु कुमारी 382,तथा रबिश कुमार पंडित ने 421वाँ रैंक लाकर अपने प्रखंडों के साथ सारण जिले का नाम रौशन किया है।बीएचयु प्रवेश परीक्षा मे पहली बार इतनी संख्या में सारण के छात्रों ने अपनी प्रतिभा दर्शाया है।