सिवान :शांतिपूर्ण माहौल में हुआ जिला योजना समिति का चुना
#योजना समिति में कुल 32 सदस्य में से 25 निर्विरोध, एक के लिए हुए वोट, दो पद पदेन है तथा चार होंगे मनोनीत
प्रवेज़ अख्तर/सिवान :
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को जिला परिषद सभागार में जिला योजना समिति का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जिलाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी महेंद्र कुमार के समक्ष जिला योजना समिति का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। जिला परिषद के सभी 25 सदस्य निर्विरोध चुने गए जिनमें गुड़िया देवी, सुशील कुमार, उमा देवी, प्रीति कुशवाहा, अर्चना देवी, बृजेश कुमार राय, प्रदुमन राय, हितेश कुमार, खादिम अंसारी, चंद्रिका राम, सोहिला गुप्ता, मीना देवी, बेबी देवी, सुशीला देवी, राजबली मांझी, ललन यादव, जुल्फिकार अहमद, आशिया खातून, सुशीला देवी, पिंकी देवी, उषा देवी, योगेंद्र यादव, दुर्गावती देवी, समरजीत सिंह एवं प्रमोद कुमार शामिल हैं। सिवान जिला परिषद के कुल 41 सदस्य है इनमे से 25 सदस्य को जिला योजना समिति में चुना जाना था। इसके आरक्षित एवं अनारक्षित कोटि के पद थे। आरक्षित में 12 पद महिलाओं के लिए था जिसमे 12 ही नामांकन हुआ तथा अनारक्षित में 13 पद जिसमे पुरुष एवं महिला दोनों शामिल थे इसमे भी 13 ही नामांकन हुआ। इस तरह से ये सभी निर्विरोध चुने गए। हालांकि जिला परिषद के कुल 33 सदस्य चुनाव के समय उपस्थित थे। इसके अलावा जिप अध्यक्ष का पद पदेन होता है जिसके रूप में जिप अध्यक्ष संगीता देवी चुनी गई। नामांकन पर्चा स्क्रूटनी के बाद पीठासीन पदाधिकारी ने सभी 25 सदस्यों के निर्वाचित होने की घोषणा की। इसके बाद नगर परिषद सिवान, नगर पंचायत महाराजगंज और मैरवा से एक सदस्य के चयन की प्रक्रिया पूरी की गयी। इसके लिए कुल दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया इसमे नगर परिषद के पार्षद सोनी देवी और सलीम सिद्दिकी पिंकू ने नामांकन पर्चा भरा था। ये चुनाव मैदान में डटे रहे। नगर परिषद सिवान, नगर पंचायत महाराजगंज और नगर पंचायत मैरवा के 65 सदस्यों को वोट देना था। नगरपालिका के प्रतिनिधि के रूप 65 पार्षदों में 60 पार्षद उपस्थित रहे जिसमें 10 वोट से वार्ड पार्षद सोनी देवी ने वार्ड पार्षद सलीम सिद्दीकी पिंकू को मात देकर जीत हासिल की। सोनी देवी को कुल 40 वोट तथा सलीम सिद्दिकी पिंकू को 20 वोट प्राप्त हुए। सोनी देवी को प्रतिनिधि चुने जाने के बाद सभी ने उन्हें बधाई दी ओर पार्षदों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाया।बता दे कि दो पद पदेन है जिसमे जिप अध्यक्ष संगीता यादव तथा नप अध्यक्ष सिंधु देवी है। इसके अलावा चार पद है जिसको जिलाधिकारी द्वारा मनोनीत किया जाएगा। बता दें कि जिला योजना समिति का कार्य जिले में होने वाली विकास योजनाओं का अनुमोदन करना है इसके आधार पर ही योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियावयन होता है। चुनाव सम्पन्न होने के बाद जिला परिषद अध्यक्ष संगीता यादव ने चयनित समिति सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि समिति का चुनाव हो जाने से जिले में विकास कार्यों को गति मिलेगी जिससे क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। जिसका सीधा फायदा आम आदमी को मिलेगा। चुनाव में उपनिर्वाचन पदाधिकारी उप समाहर्ता विधुभूषण तथा भू-अर्जन पदाधिकारी संदीप कुमार थे। मौके पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुनील कुमार भी उपस्थित रहे। इसके अलावा नगरपालिका के दोनों प्रत्याशियों लोग उपस्थित थे।




Recent Comments