क्या रूस और अमरीका सीधे टकराव की ओर बढ़ रहे हैं? रूस की अमरीका को चेतावनी
खबरें देश विदेश ः अब्दुल मुत्तलिब रज़ा 
रूस ने अमरीका को चेतावनी देते हुए कहा है कि सीरिया पर दोबारा हमला किया तो इसके घातक परिणाम होंगे। बुधवार को रूस के विदेश मंत्री सेरगेई लारोव ने अपने अमरीकी समकक्ष रेक्स टिलरसन के साथ मुलाक़ात में सीरिया पर मिसाइल हमले के लिए वाशिंग्टन को खरी खोटी सुनाईं और चेतावनी देते हुए कहा कि अब अगर अमरीका ने फिर से सीरिया पर हमला किया तो मास्को और वाशिंग्टन के बीच सीधा टकराव हो सकता है।
लारोव ने कहा अब इस तरह के हमलों की अनुमति नहीं दी जाएगी, क्योंकि यह अंतरराष्ट्रीय क़ानून का उल्लंघन है।
ग़ौरतलब है कि इदलिब में आतंकवादियों के क़ब्ज़े वाले इलाक़े में हुए रासायनिक हमले को बहाना बनाकर, अमरीका ने पिछले शुक्रवार को सीरिया पर 59 टॉमहॉक क्रूज़ मिसाइलों से हमला किया था।
हालांकि सीरियाई सेना और सरकार ने इस प्रकार के किसी भी रासायनिक हमले का सख़्ती से खंडन किया था।
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने सीरिया पर मिसाइल हमले का आदेश ऐसी स्थिति में दिया था कि जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और अमरीकी कांग्रेस ने ऐसे किसी भी हमले की अनुमति नहीं दी थी।
सीरिया पर अमरीकी हमले के तुरंत बाद, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने सीरिया में दोनों देशों के बीच सीधे टकराव से बचने के लिए किए गए एक समझौते को निरस्त कर दिया था।
ग़ौरतलब है कि रूस और अमरीका, सीरिया में दो विरोधी पक्षों का समर्थन कर रहे हैं।
रूस आतंकवादी गुटों विशेषकर दाइश के ख़िलाफ़ लड़ाई में सीरियाई सरकार का समर्थन कर रहा है, जबकि अमरीका और उसके घटक देश दाइश और अन्य आतंकवादी गुटों का समर्थन कर रहे हैं। 
 
सीरिया की संसद सभापति ने दुनिया के सांसदों से मांग केी है कि वह हुम्स प्रांत की शईरात सैन्य छावनी पर अमरीका के मीज़ाइल हमले की भरपूर ढंग से निंदा करें।
रशा टूडे की बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार, सीरिया की संसद सभापति हदिया अब्बास ने रूस की सीनेट में बयान दते हुए कहा कि रूस ने सीरिया में राजनैतिक समाधान के लिए हमेशा प्रयास किए हैं। यह एेसी स्थिति में है कि कुछ पश्चिमी देश और उनका मुखिया अमरीका तथा कुछ क्षेत्रीय देश, सीरिया को बर्बाद करने के लिएस आतंकवादियों की वित्तीय और सामरिक सहायता जारी रखे हुए हैं।
सीरिया की संसद सभापति ने सीरिया पर अमरीकी मीज़ाइल हमले को पाश्विक बताया और कहा कि यह कार्यवाही इस बात का पुष्ट प्रमाण है कि अमरीका और आतंकवादियों के बीच ज़बरदस्त सहयोग चल रहा है।
ज्ञात रहे कि सीरिया की संसद सभापति बुधवार को एक उच्चस्तरीय संसदीय शिष्ट मंडल के साथ रूसी सीनेट के प्रमुख वालेन्टीना मातोवीन्को के निमंत्रण पर मास्को पहुंची। वह सीरिया की वर्तमान स्थिति सहित महत्वपूर्ण क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मामलों में रूसी अधिकारियों से विचार विमर्श करेंगी।