सिवान :उच्चतम न्यायालय के फैसले से पचरुखी के के शिक्षकों में हर्ष
✍🏻कुमार विपेन्द्र
सीवान : समान काम समान वेतन के लिए 15 मार्च को सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई हुई।जिसमें न्यायालय द्वारा बिहार सरकार को कड़ी फटकार लगाते हुवे पूर्व में दिए गए उच्च न्यायालय के फैसले को यथावत रखते हुए अंतरवेतन का भुगतान कैसे हो इस पर मंतव्य देने के लिए 27 मार्च की पुनः तिथि निर्धारित किया है।साथ ही साथ अगर मगर की स्थिति में 50:50 (बिहार सरकार+केंद्र सरकार) के हिसाब से फैसला देने का मंतव्य भी जाहिर किया।
सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का पचरुखी के शिक्षकों ने जोरदार स्वागत किया है।
स्वागत करने वालों में बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला सचिव मुन्ना कुमार,पचरुखी अध्यक्ष अमरलाल चौधरी, सचिव जयप्रकाश सिंह, जिला प्रतिनिधि अमूल कुमार,संतोष कुमार, कोषाध्यक्ष मनोज कुशवाहा, राज्य प्रतिनिधि अजय शर्मा आदि दर्जनों शिक्षक मौजूद थे।




Recent Comments