सारण :छात्रा प्रीति कुमारी ने रक्तदान कर बीमार इंदु देवी की बचाई जान

छपरा
आईजी एवार्डी जेपीएम कालेज की छात्रा प्रीति कुमारी के द्वारा रक्तदान कर इंदु देवी का जान बचाई
मंदिर से दर्शन कर लौटने के क्रम फोन आया की एक मरीज जिनके शरीर मे मात्र 6 ग्राम ही खून बचा था उनकी हालत काफी नाजुक थी डॉक्टरों ने बताया कि जल्द से जल्द अगर इन्हें खून नही चढ़ाया गया तो इनकी जान जा सकती है जैसे ही ये बात प्रीति कुमारी को पता चला वो फौरन सदर अस्पताल पहुँची और अपना रक्त देकर उक्त महिला मरीज की जान बचाई इस तरह के जान बचाने का काम प्रीति कुमारी के द्वारा कई बार किया जा चुका है मरीज के परिजनों ने एन एस एस की छात्रा प्रीति कुमारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सपरिवार प्रीति कुमारी का सदा आभारी रहेंगे वही प्रीति कुमारी ने इस नेक काम करने के बाद बताया कि खून देने से शरीर मे किसी तरह की कोई परेशानी नही होती है खुशी मिलती है लोगो से अपील भी किया कि सभी को ये ऐसे नेक कार्य करना चाहिए अच्छा लगता है।
#न्यूज़ इनपुट -मनोरंजन पाठक /छपरा




Recent Comments