लोहार जाति का अंग्रेजी में बनने लगा एसटी का पेपर, डीएम ने किया विशेष पहल
#न्यूज़ इनपुट -परवेज अख्तर
सिवान
लोहार जाति को बिहार सरकार द्वारा पहले अनुसूचितजन जाति का दर्जा मिलने के बाद केंद्र की भाजपा सरकार ने भी लोहार जाति को अनुसूचित जाति में शामिल तो कर लिया.इसके बाद भी सीवान जिले के 19 प्रखंडो में बिहार सरकार द्वारा अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र बनने लगा लेकिन केंद्र के किसी भी नौकरी में देने के लिये केंद्र सरकार द्वारा अंग्रेजी फार्मेट में अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र मांग किया जाने लगा. जो प्रखंड में समझ से परे था.इस मांग को लेकर लोहार कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष सह भाजपा अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष बुलेट शार्म ने एक प्रतिनिधि मंडल के साथ डीएम महेंद्र कुमार से मिकलर अपनी बातों को रखी. इन सारी बात को सुनने के बाद डीएम महेंद्र कुमार ने जिले के सभी प्रखंड के सीओ को लोहार जाति का अनुसूचितजन जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने का आदेश दिया.
इस संबंध मे अंचल से हिनदी मे जाति बनने के बाद पुन अंग्रेजी फार्म पर अंचल से नाम पता सत्यापन के बाद एसडीएम के यहा फार्म जमा कर अंग्रेजी मे एसटी प्रमाण पत्र प्राप्त करने की बात कही गई ! मौके पर शंभू शर्मा, जितेंद्र शर्मा, राजेश शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, राज कुमार शर्मा शामिल थे