सारण :प्रभुनाथ महाविद्यालय के निर्वाचित प्रतिनिधियों को किया गया सम्मानित

परसा
प्रखंड के प्रभुनाथ महाविद्यालय परसा के निर्वाचित प्रतिनिधियों को महाविद्यालय के प्रचार्य पुष्पराज गौतम के द्वारा शपथ दिलाने के साथ-साथ वसर संजय सिंह के हाथों मेडल देकर छात्र संघ के नेताओं को सम्मानित की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत बीए पार्ट ओन की छात्रा सोनी कुमारी के द्वारा अपनी मधुर आवाजो से गीत और संगीत के द्वारा बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ तथा दहेज मुक्त्त विवाह करने को छात्र छात्राओं को प्रेरित की।

शपथ लेते हुए छात्र संघ के सचिव रवि शंकर कुमार ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते महाविद्यालय के सुचारू रूप से पठन पाठन NCC संचालित खेलकूद प्रतियोगिता इत्यादि ज्वलंत मुद्दों पर प्रकाश डालें और कहा कि कॉलेज में छात्रओ की सभी समस्या दूर करने का प्रयास करूंगा।

इस मौके पर शिशु विद्या मंदिर के पूर्व प्रचार्य शंकर दयाल शर्मा,भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष शैलेंद्र शेगर, रालोजपा छात्र संघ अध्यक्ष राहुल कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर अजीत राय,डॉ विनय शर्मा, गंगा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अशोक सिंह, थाना अध्यक्ष सुरेश कुमार यादव,रविप्रकाश, अखिलेश साहनी,विनोद राय, इत्यादि गणमान्य लोग थे




Recent Comments