हाईवे पर बसों की भिड़ंत में दो दर्जन यात्री घायल
राकेश फौजदार
भरतपुर 3 जून। राजस्थान में भरतपुर -जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 पर शनिवार तड़के सेवर थाना क्षेत्र में बांसी के निकट तेज रफ्तार बस ने खड़ी रोडवेज बस में जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे यूपी रोडवेज अनियंत्रित होकर पलट गई।हादसे में करीब 25 लोग गंभीर रूप से घायल हुए।सूचना मिलने पर चार 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और जनसहयोग से बसों में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला साथ ही भरतपुर के आर बी एम अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। बताया गया है कि उत्तर प्रदेश के इटावा से एक निजी बस जयपुर की ओर जा रही थी कि आगे चल रहे एक ट्रक को बचाने के चक्कर में बस का चालक ने नियंत्रण खो दिया और उसकी बस डिवाइडर पर चढ़ती हुई विपरीत साइड में खड़ी यूपी की रोडवेज से जा टकराई।टक्कर लगते ही यूपी रोडवेज कई पलटा खाते हुए गड्ढे में जाकर गिर गई. हादसे में दोनों ही बसों के यात्री घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।जिला आरबीएम अस्पताल में जान मोहम्मद पुत्र नन्हे खान, रूपा पत्नी अमर सिंह, शिवान पुत्र मोहन सिह, जंगबहादुर पुत्र शेर सिंह, विश्राम पुत्र रामनाथ, जितेन्द्र पुत्र रामभरोसी, गगन पुत्र देव सिंह, टीकाराम पुत्र परमानन्द, गौरी पुत्री उदयभान, खिमनराना पुत्र देव सिंह, सुमनलता पत्नी उदयभान, सावित्री पत्नी देव सिंह, हेमन्त पुत्र इनबहादुर, बारता पुत्र मोती, विकास पुत्र दीपक, अमर सिंह पुत्र सुन्दर, देशकुमार पुत्र धर्म सिंह, प्रकाश पुत्र नन्दा, अमृत पुत्र इनबहादुर, संगीता पत्नी आकाश, इनबहादुर पुत्र रघुवीर, संतोष पुत्र पदम सिंह, कन्हैया लाल पुत्र श्यामा व मंजू पत्नी श्याम बहादुर को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वहीं कुछ लोगों को हल्की चोट आने पर प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी देकर दे दी गई।




Recent Comments