सड़क दुर्घटना में दो घायल
#परवेज अख्‍तर
सिवान : स्थानीय थाना क्षेत्र के नयागांव के सामने सिसवन- सिवान मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आ जाने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक डेराराय के बंगरा के निवासी दीपक शर्मा (25) और बखरी निवासी सुशांत राज (23) हैं। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय लोगों की मदद से सिवान ले जाया गया।
—————–