सिवान: रंगे हाथ पकड़ाया चोर
———————————–
#रिपोर्ट-रविन्द्र कुमार गुप्ता/दरौंदा
———————————–
दारौंदा थाना के बागौर बाजार में चौबहा स्थान पर स्थित बद्रीनाथ वस्त्रालय में 10-03-2018 को रात में बागौरा गांव के ही रहने वाले चार चोरो ने मिल कर चोरी कर लिए, जिस दुकान से चोरी हुई उस दुकानदार के घर उस दिन शादी में लोग व्यस्त थे।मौका का फायदा उठाकर चोरो ने नीम के पेड़ के सहारे दुकान में घुस गए और दुकान का ताला तोड़ कर दुकान से दस जीन्स पैंट, टी शर्ट,दस जांघिया, बिक्रय पुस्तिका एवं चार सौ रुपया नगद लेकर फरार हो गए।
जब थाना में इसकी जानकारी दी गई तो गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी मनोज कुमार प्रभाकर एवं स०अ०नि० शैलेश कुमार सिंह तथा दिनेश कुमार ने दल बल के साथ बागौर गांव में छापेमारी किये, जिसमे संदीप मांझी उर्फ लंबू पिता परमेश्वर मांझी,हरेंद्र मांझी पिता कालीचरण मांझी,श्रवण मांझी पिता शिव प्रसाद मांझी को घर से सामान के साथ पकड़ लिए, ये सभी लोग बागौरा दुसाद टोली के रहने वाले है।लेकिन चोरो का मास्टर माइंड सुजीत मांझी अभी भी फरार है।गिरफ्तार सभी चोरो ने अपना गुनाह कबूल कर लिए है।
सुजीत मांझी को पकड़ने के लिए पुलिस ने जगह जगह पर छापेमारी कर रही है।




Recent Comments