दु:साहस : विद्यालय में घुस मैट्रिक व इंटर के विद्यार्थियों के कागजात फाड़ा
▶असमाजिक तत्वों द्वारा बच्चों के भविष्य पर डाका

दरियापुर/सारण
दरियापुर :थाना क्षेत्र के दरिहारा उच्च विद्यालय दरिहारा सह इंटर कॉलेज में सोमवार की रात्री में असमाजिक तत्वों के लोगों द्वारा पुस्तकालय तथा कार्यालय का ताला तोड़ कर विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े सभी कागजात को फाड़ कर पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार दरिहारा उच्च विद्यालय दरिहारा के मैदान में अहले सुबह में सेना में भर्ती के उद्देश्य से दौड़ने आये दर्जनों युवकों की नजर विद्यालय का दरवाजा तोड़ अंदर का टेबल कुर्सी तथा कागजात को बाहर फेक क्षतिग्रस्त किया गए सामानों पर पड़ी जिसकी तुरंत सूचना युवकों ने ग्रामीणों को दिया. ग्रामीणों तक खबर पहुँचते ही सैकड़ों ग्रामीण घटना स्थल पर पहुँच कर वहां की स्थिति को देखा तो सभी के पांव तले जमीन खिसक गया.

ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना विद्यालय के प्रधानाध्यापक उदय राज पाल को दिया. सूचना पाते ही प्रधानाध्यापक अपने सहयोगी शिक्षक मनोज कुमार तथा आलोक रंजन के साथ पहुंचे तथा वहां की स्थिति को देखने के बाद जानकारी दिया की चोर कार्यालय का दरवाजा तोड़ कर पुस्तकालय में प्रवेश किया हैं तथा पुस्तकालय में लगे दो सेट अलमारी का सीसा तोड़ कर उसमें जरूरी किताब, लैटर पैड, मोहर, इंटर सत्र 2017-19 के नामांकन का पुरा दस्तावेज, इंटर 2014 का मूलप्रमाण पत्र, एक दर्जन से अधिक कुर्सी टेबल, इटर व मैट्रिक के बचे हुए कुछ विद्यार्थियों के सर्टिफिकेट, इटर मैट्रिक का परिचय पत्र, पंखा आदि को पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया गया हैं. वही सूचना के आधार पर दरियापुर थाना प्रभारी कुंज बिहारी राय ने अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर स्थिति का जायज़ा लिया तथा कानूनी प्रक्रिया पूर्ण सहयोग करने के लिए ग्रामीणों को आश्वासन दिया. साथ ही आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था की इस विद्यालय में चोरी की चौथी घटना हैं अगर प्रशासन द्वारा उचित कदम नहीं उठाया गया तो हमलोग प्रशासन के खिलाफ में अनसन पर बैठेंगे.
👉पूर्व में भी चुकी हैं चोरी की घटनायें-
दरिहारा उच्च विद्यालय में चोरी की घटना कोई नयी बात नहीं है पूर्व में भी इस तरह की घटनायें होतीं आ रही हैं. 2015 में विद्यार्थियों को कम्प्यूटर शिक्षा का ज्ञान देने के लिए 19 कम्प्यूटर सेट लगाया गया था जिसे असमाजिक तत्व के चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था. 2016-17 में भी खिड़की तोड़ कर पंखे की चोरी कर लिया गया था. ग्रामीणों तथा शिक्षकों के अनुसार 2018 में सोमवार की रात्री की घटना बड़ी हैं क्योकि इस घटना में सबसे अधिक विद्यार्थियों के भविष्य को क्षतिग्रस्त किया गया हैं.
👉रात्री पहरी होती तो नहीं होती घटनायें-
विद्यालय में चोरी की घटना बार बार होने के बावजूद विद्यालय अथवा ग्रामीणों द्वारा किसी भी प्रकार की कोई सुरक्षा की व्यवस्था नहीं किया गया हैं. पहले की घटनाओं से सबक लेते हुए विद्यालय के संसाधनों की सुरक्षा के लिए अगर रात्री पहरी की व्यवस्था की गई होती तो आज बच्चों के भविष्य के साथ इतनी बड़ी चूक नहीं होती.स्थानीय समाजसेवी व भाजपा कार्य समिति के सदस्य राकेश कुमार सिंह द्वारा दूरभाष की मदद से घटना की सूचना स्थानीय सांसद को दिया. विद्यालय में चोरी की घटना की खबर मिलते उच्च स्तरीय जाँच के लिए सारण के पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह वर्तमान सांसद राजीव प्रताप रूडी ने डॉग स्कॉयड की टीम जाँच के लिए भेजा जिसने घंटों तक हर पहलू से जाँच किया पर किसी प्रकार का कोई सुराग नहीं मिल सका. स्थल पर उपस्थित ग्रामीणों में पूर्व मुखिया मेघनाथ राय, अजय सिंह , दरिहारा मुखिया प्रतिनिधि राकेश राय, पूर्व बीडीसी सदस्य ब्रजेश सिंह, गोलोक बिहारी शरण सिंह, डोमन चौधरी, चन्देश्वरप्रसाद सिंह आदि थे.