सिवान :हुसैन डे को लेकर आईबी में बैठक
#रिपोर्ट -परवेज अख्तर /सिवान
सीवान:पैगंबर इस्लाम हजरत मोहम्मद के नवासे इमाम हुसैन कर्बला में शहीद हुए थे।जिनकी याद में शहर के टाउन हॉल में आगामी 22 अप्रैल को हुसैन डे धूमधाम से मनाया जाएगा।सुन्नी वक्फबोर्ड के चेयरमैन सह जदयू नेता मंसूर आलम ने बताया कि हुसैन डे मनाने के लिए तैयारी जोरों पर चल रही है।जिसको लेकर आईबी में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जदयू नेता मंसूर आलम ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिल्ली हैदराबाद लखनऊ वाराणसी से आलिमा और शायरों को बुलाया गया है ताकि हुसैन डे कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल जदयू जिला प्रवक्ता निकेशचंद्र तिवारी हैदर अली जोहर मियां अब्बास हाशमी आबिद हुसैन शैलेंद्र सिंह लालबाबू प्रसाद चंद्रकेतु सिंह आदि थे।




Recent Comments