मढौरा नपं चुनाव की मतगणना शांतिपूर्ण सम्पन्न ,भाग्यशाली विजेता बने 1 मत से जीतकर जितेंद्र 
⏩पूर्व चेयरमैन लक्ष्मी प्र राय जीते 
⏩सबसे अधिक 425 वोटों के अन्तर से वार्ड 04 से निर्मला देवी जीती 
#वार्ड 08 से शालू देवी ने जीती 
मढौरा /सारण 
मढौरा नगर पंचायत के चुनाव परिणाम आने के साथ ही  प्रत्याशियों मे कही खुशी तो कही गम देखी गई ।जीते प्रत्याशियों के समर्थको मे उत्सव का महौल था ।फूल मालाओं के साथ मतगणना स्थल पर से ही जयकारे लगाते हुवे आपने क्षेत्रों मे पहुँचे ।16 वार्डो मे 112 प्रत्याशियों मे से 16 जो भाग्यशाली प्रत्याशी थे उसमे सबसे अधिक भाग्यशाली वार्ड 14 के जितेंद्र साह रहे ।जिन्होंने आपने निकटतम प्रतिद्वंदी रीत्नेश कुमार को 1 मतों के अन्तर से विजय हासिल किया ।तीन प्रत्याशीयो ने अपनी पुरानी किला बचाने मे कामयाब रहे ।पूर्व चेयरमैन व निवर्त्वान मुख्य पार्षद उर्मिला देवी के पति लक्ष्मी राय अपने पुराने सीट से निकटतम प्रतिद्वंदी धर्मेंद्र कु राय 115 मतों से हराकर जीत हासिल किया ।लक्ष्मी प्र राय को 319 मत जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी धर्मेंद्र राय को 204 मत मिले ।वार्ड 02 से रंजीत सिंह ने मात्र 130 मत लेकर अपने प्रतिद्वंदी मनोज सिंह को 34 मतों के अन्तर से हराया ।वार्ड 03 से मालती देवी ने 385 मत लेकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी लाल मोहन राम से 225 मतों के अंतर से चुनाव जीत गई ।वार्ड 04 से निर्मला देवी ने 665 मत लाकर सबसे अधिक 425 मतों के अन्तर से जितने वाली प्रत्याशी बनी ।उन्होने अपने नीकटतम प्रत्याशी प्रभा देवी को भारी मतों के अन्तर से शिकस्त दी ।वार्ड 05 से निवर्त्वान पार्षद गीता देवी अपनी सीट बचाने मे कामयाब रही ।उन्होने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सोना देवी को 126 मतों से पीछे छोड़ चुनाव जीती ।वार्ड 06 से सीता देवी ने कई दिग्गज प्रत्याशियों को शिकस्त कर चुनाव जीत गई ।इसी क्षेत्र से पूर्व मुख्य पार्षद सुनीता देवी भी अपनी किस्मत अजामा रही थी ।जिनके ससुर की मौत चुनाव के दिन ही हो गई थी ।जीती सीता देवी को 278 मत मिले जबकि इनके निकटतम प्रत्याशी पुष्पा देवी को 265 मत मिले थे ।वार्ड 07 से गीता देवी ने 303 मत लेकर अपने निकटतम प्रत्याशी सोना देवी को 37 मतों से पराजित की ।वार्ड 08 से भाग्यशाली प्रत्याशी शालू देवी रही ।जिन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बच्चियां देवी को 21 मतों से शिकस्त दी ।वार्ड 09 से विपिन बिहारी ने विनोद कुमार को 49 मतों से पराजित किया ।वार्ड 10 से अमरजीत प्र ने 265 मत लाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्मला देवी को 24 मतों से पराजित किया ।वार्ड 11 से मनोज सिंह 213 मत समेटकर सुख देव सिंह को 48 मतों के अन्तर से अपनी पुरानी सीट बचा ली ।वार्ड 12 से ललन राय ने 235 मत लेकर निकटतम प्रतिद्वंदी विजय कुमार को 72 मतों के अंतर से चुनाव मे विजयी हुये ।वार्ड 13 से निवर्तमान पार्षद मीरा देवी ने पूर्व उप मुख्य पार्षद अमर सिंह के धर्मपत्नी व प्रत्याशी आशा देवी को 10 मतों के अन्तर से पटखनी दे दी ।मीरा देवी को 154 मत जबकि आशा देवी को 144 मत मिले थे ।वार्ड 14 से जितेंद्र साह भाग्यशाली प्रत्याशी रहे ,जिन्होने अपने निकटतम प्रत्याशी रीत्नेश कुमार को 1 मतों के अन्तर से जीते ।जितेंद्र साह को 187 मत जबकि रित्नेष कुमार को 186 मत मिले थे ।वार्ड 15 से राखी कुमारी ने 372 मत लेकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सविता देवी को 52 मतों के अन्तर से चुनाव जीत गई ।वार्ड 16 से गोपाल राम ने 371 मत लेकर नीवर्तमान पार्षद शैलेन्द्र सिंह को 72 मतों के अन्तर से पराजित कर दिया ।