बेतिया – गौनाहा:– *जलंधर से अपरहण हुई लडकी सहोदरा थाना क्षेत्र से हुई बरामद*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* बस्ती बाबा खेल थाना जालंधर (पंजाब) से अपहरण हुई 14 वर्षीय लड़की शनिवार को सहोदरा थाना क्षेत्र के सेरवा मंडिहा गांव से सहोदरा थाना व जलंधर पुलिस के सहयोग से बरामद कि गई ।
इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि जलंधर पंजाब से अपरहण हुई 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को सेरवा मंडीहा निवासी ध्रुव यादव व दिनेश यादव के घर से बरामद कर जलंधर पुलिस के हवाले कर दिया गया है वही दोनो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।
उक्त अपहरण काण्ड मे जलंधर थाने में कांड संख्या 157/17 दिनांक 23 अगस्त 17 धारा 363 (366) IPC व 3/4 पॉक्सो एक्ट की धारा दर्ज की गई है ।
सहोदरा थाना कांड संख्या 9 /18 के प्राथमिकी दर्ज करते हुऐ अपहरण के नामजद अभियुक्तों को घर से गिरफ्तार कर से जेल भेजा गया है।