*निखिल रंजन बनें ABVP के मध्यपूर्व क्षेत्र संगठनमंत्रीे*

अनिल कुमार –

निखिल रंजन –

*👉ABVP बिहार इकाई में हुआ, भारी फेरबदल*
==============
♨अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की लखनऊ में चल रहें राष्ट्रीय परिषद की बैठक में संगठनात्मक फेरबदल किए गए हैं. ABVP की सोशल मीडिया पर अधिकारिक फेसबुक पेज ABVP VOICE से मिलीं जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर हुए संगठनात्मक फेरबदल के दौरान मध्यपूर्व क्षेत्र ( बिहार व झारखंड प्रांत) के वर्तमान क्षेत्र संगठनमंत्रीे गोपाल शर्मा अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की योजना से कार्य करेंगे. उन्हें ABVP के कार्य से मुक्त कर दिया गया. वर्तमान में बिहार प्रांत के संगठनमंत्री की जिम्मेवारी संभाल रहें निखिल रंजन अब मध्यपूर्व क्षेत्र के  संगठनमंत्रीे के रूप में कार्य करेंगे. इनका केन्द्र  पटना में होगा. 
वहीं अभी तक बिहार के सह संगठनमंत्री के रूप कार्य कर रहें अनिल कुमार को नई जिम्मेवारी देते हुए  बिहार प्रांत का  संगठनमंत्री बनाया गया है. इनका केन्द्र भी अब  पटना में होगा. 
*✍श्रीनारद संवाद सेवा*