
मढ़ौरा(सारण)। मंगलवार की शाम एक विवाह समारोह में बारातियों के साथ गांव के शरारती तत्वों ने जमकर मारपीट की, जिसमें आधा दर्जन बाराती जख्मी हो गए।मामला संभलते नहीं देख बाराती पक्ष पहले तो घायलों का इलाज स्थानीय रेफरल अस्पताल में कराया।फिर वर समेत पूरी बाराती वापस लौट रहे थे कि गांव के बुद्धिजीवी वर्ग ने मान मनाऊल कर आधी रात के बाद फिर रास्ते से वापस लाया।तब जाकर फिर घर में मांगलिक गीत शुरू हुई और बुधवार की सुबह तक शादी संपन्न कराई गई।उक्त मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के धेनुकी गांव का बताया जा रहा है।जहां पर गांव के शिला साह के बेटी की शादी की रश्में पूरी करने की कार्यक्रम शुरू हो रहे थे, तभी दरवाजा लगाने के समय गाने बजाने को लेकर गांव के शरारती युवकों ने बारातियों से विवाद कर दिया और उनकी लाठी डंडे से जमकर ऐसी धुनाई की कि उसमें लगभग आधे दर्जन बाराती पक्ष के युवक जख्मी हो गए।अब दरवाजा लगने के बजाय वहा अफरातफरी मच गई और दूल्हे समेत सभी घायल मढ़ौरा अस्पताल पहुंच इलाज कराया।
घायलों में 1.रामदेव साह (55)पिता-स्व परिछन साह ग्राम-सहवा, 2. सुजीत साह (19)
पिता-गणेश साह ग्राम चैनपुर 3.कुंदन महतो (22) पिता-किशोर महतो ग्राम-
नन्दनपुर,4.राकेश साह (27)
स्व भगेरण साह ग्राम-भावलपुर,
5.राहुल कुमार (26) पिता-धर्मनाथ साह ग्राम-
चैनपुर, 6.मोo सरफराज (19)
पिता-मोo रसीद, 7. राजकुमार साह (18)पिता-गणेश साह ग्राम-
चैनपुर का नाम बताया जा रहा है।मौके पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने मामले की तहकीकात की।फिर दूल्हे समेत बाराती पक्ष अपने घर अमनौर थाना क्षेत्र के मुड़ा गांव लौटने लगे।लेकिन वधु पक्ष के लोगो ने उन लोगों को बीच रास्ते में शीलहौरी से मना कर वापिस लाया।तब जाकर देर रात में मध्य रात्रि के बाद शादी की रश्में पूरी की गई।उक्त मामलें में बताया जा रहा है कि किसी पक्ष द्वारा पुलिस को शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है।




Recent Comments