समस्तीपुर:घर में खाना बनाने के दौरान लगी आग

##न्यूज़ इनपुट-केशव बाबू:
खानपुर
खानपुर प्रखंड क्षेत्र के नत्थू द्वार पंचायत के वार्ड नंबर 4 में आज सुबह 10:00 बजे खाना बनाने के लिए गई लाल बाबू पासवान की पत्नी बबीता देवी ने जैसे ही गैस का रेगुलेट खोली और माचिस जलाई वैसे ही आग पकड़ ली।आग लगते देख महिला जोर से चिल्लाने लगी चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग पहुंचे।जबतक लोग आग पर काबू पाते तब तक घर जलकर राख हो गया।घर में लाखों की संपत्ति नष्ट होने के बारे में बताया जा रहा है।ये घर लाल बाबू पासवान ,रंजीत पासवान,देव कुमार पासवान, का बताया जा रहा है।मौके पर पहुंचे युवा सामाजिक कार्यकर्ता त्रिपुरारी झा ने अग्निशामक के लिए जिला कॉल किए घंटों बाद ग्रामीणों के द्वारा आग पर काबू पा लिया गया।अंचलाधिकारी महोदय से बात करने पर उनके द्वारा कर्मचारी को जांच के लिए भेजने की बात कही गई।दूसरी और प्रखंड प्रमुख अर्चना कुमारी ने मुआवजा के लिए पदाधिकारी से बात करने की बात कही लेकिन शाम 4:00 बजे तक प्रखंड से कोई जांच करने नहीं पहुंची।और ना ही स्थानीय जनप्रतिनिधि ने घटनास्थल पर पहुंचे।




Recent Comments