सिवान :शिविर के दूसरे दिन दलित बस्ती में चलाया गया स्वच्छता अभियान
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर
तरवारा (सिवान) :
मौलाना मजहरुल हक डिग्री कॉलेज तरवारा में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवकों ने
गोव लिए गए जलालपुर एवं इसके दलित टोला (तातवा टोला) में कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. अवधेश शर्मा की देखरेख में स्वच्छता अभियान
चलाया। जागरूकता रैली निकालकर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य किया। गांव में नुक्कड़ सभा कर शौचालय बनवाने एवं शौचालय में ही शौच करने तथा शौच के बाद साबुन से हाथ की सफाई करने की अपील की।
स्वयंसेवक छात्र-छात्राओं ने पांच-पांच की संख्या में 10 टोली बनाकर साबुन का वितरण भी किया गया। दलित बस्ती में गंदगी देख स्व्यंसेवकों ने झाड़ू-कुदाल लेकर सफाई भी की तथा लोगों को नित्यदिन सफाई करने का आह्वान किया। कामता सिंह ने भी स्वयंसेवकों
की सफाई में मदद की। इस मौके पर स्वयंसेवक प्रिंस कुमार, रूपेश कुमार, अफरोज अली, सोनू शर्मा, प्रियंका कुमारी, सुरभि कुमारी, मनीषा कुमारी, शुभम पाठक, निशा कुमारी, अलका कुमारी, नीपू कुमारी, प्रशंसा कुमारी, पूनम कुमारी, सपना कुमारी, नंदनी कुमारी, अंजली कुमारी, पूजा कुमारी,
रागिनी कुमारी, विमल कुमारी, पिंकी कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।




Recent Comments