सिवान :भगवानपुर हाट थाना पुलिस को मिली सफलता, 150 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद

प्रवेज़ अख्तर सिवान:- जिले के भगवानपुर हाट थानाध्यक्ष राकेश मोहन ने गुप्त सूचना के आधार पर सारण के जनता बाजार थाने के सीमावर्ती क्षेत्र व इसी थाना के मतनपुरा नहर व एक टेंट व्यवसायी के घर के बगल में तस्करी के लिए रखे 150 पेटी अंग्रेजी शराब को बरामद किया है।

हालांकि पुलिस छापेमारी के पहले ही अवैध शराब कारोबारी मौके का लाभ उठा कर भागने में सफल रहा। बता दे की भगवानपुर हाट थाना क्षेत्रों में इन दिनों अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध लगातार हो रही सघन छापेमारी से अविध शराब कारोबारियों में हड़कंप सा मचा हुआ है पर पुलिस को भी लगातार सफलता मिल रही है।

इस संदर्भ में थानाध्यक्ष राकेश मोहन ने बताया कि इसी थाना क्षेत्र के बलहा एराजी पंचायत के मतनपुरा गांव निवासी श्रीयादव के पुत्र शत्रुघ्न यादव बरामद शराब की खेप तस्करी के उद्देश्य से लाया था तभी गुप्त सूचना के आधार पर उक्त कार्यवाही की गयी।

पुलिस छापेमारी में तो शराब की खेप बरामद तो कर ली गयी परंतु मौके का लाभ उठा कर कारोबारी शत्रुघ्न यादव भागने में सफल रहा।

इस बरामदगी को लेकर थानाध्यक्ष के लिखित आवेदन पर नए उत्पाद अधिनियम के अन्तर्गत एक नामजद प्रथमिकी दर्ज करायी गयी है जिसमे मतनपुरा गांव के ही श्रीयादव के पुत्र शत्रुघ्न यादव को आरोपित किया गया है।

जिसकी गिरफ़्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुट गयी है। थानाध्यक्ष राकेश मोहन ने बताया कि छापेमारी निरंतर जारी रहेगा।