मांझी(सारण)। प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा पुरे धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मांझी चट्टी, मियां पट्टी, डुमरी, नरपलिया, ताजपुर, कटोखर, नचाप, महम्मदपुर समेत सहित कई स्थानों पर बने भव्य व आकर्षक पंडालों में लगे माँ के दरबार में भक्त व श्रद्धालुओं ने पहुंच कर दर्शन व पूजा-अर्चना की। नवरात्र के दिन हवन के साथ कई जगहों पर कन्या-भोज का भी आयोजन किया गया और प्रसाद का वितरण किया गया।

जगदम्बा पूजा समिति के तत्वावधान में मियां पट्टी में निर्मित आकर्षक कलशनुमा पूजा पंडाल में अंतिम दिन युवा गायक दिवाकर सिंह पंकज निगम व भोला सिंह व उनके टीम द्वारा सस्वर सुंदरकांड पाठ प्रस्तुत किया गया। तथा भजन कीर्तन आदि प्रस्तुत किया गया। घोरहट गांव में मांझी विधायक सह पूर्व मंत्री विजय शंकर दुबे सहित कई गणमान्य लोगों ने विभिन्न पूजा-स्थलों का भ्रमण किया। पूजा के दौरान एसडीएम अभिलाषा शर्मा सरयु नदी के रामघाट व पकड़ी बाजार स्थित रावण-दहन स्थल का निरीक्षण किया। वहीं सीओ दिलीप कुमार व बीडीओ नील कमल को शांति-व्यवस्था को लेकर कुछ आवश्यक निर्देश दिए। पूजा के दौरान स्थानीय थाना पुलिस भी लगातार सक्रिय रही। समितियों के द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अच्छी व्यवस्था की गई थी।

रघुनाथ गिरी के मठिया में बादल बवाली की टीम द्वारा प्रस्तुत देवी जागरण कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व जिप सदस्य पंकज सिंह तथा भाजपा नेता राणा प्रताप उर्फ डब्ल्यू सिंह ने किया। संचालन उमेश गिरी ने किया। उधर घोरहट में गायक विक्की बबुआ की टीम द्वारा प्रस्तुत देवी जागरण कार्यक्रम का उदघाटन पूर्व मंत्री प्रो रविंद्र नाथ मिश्र तथा जिप सदस्य राजू गुप्ता ने किया। शिक्षक व कवि बिजेन्द्र तिवारी ने मंच का संचालन किया। मांझी चौबाह स्थान में खिंचड़ी का प्रसाद कैम्प का उद्घाटन समाजसेवी कृष्णा सिंह पहलवान ने किया। मौके पर मुखिया नवरत्न प्रसाद उर्फ सन्तोष पहलवान आदि मौजूद थे।