समस्तीपुर: भारत का छात्र फेडरेशन (SFI) ने कॉलेज के मनमानी के खिलाफ दिया धरना
#न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू
 
विभूतिपुर
डीबीकेएन कॉलेज नरहन के मुख्य गेट पर भारत का छात्र फेडरेशन (SFI)अंचल कमिटी विभूतिपुर के द्वारा एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया।
अंचल मंत्री मंजेश कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र ने महाविद्यालय गेट के पास नारे लगाते हुए कैम्पस होते हुए बीएड कॉलेज पहुँच कर धरना में शामिल हो गये।धरना की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार ने किया।जिला मंत्री संजय कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि शैक्षणिक व्यवस्था चौपत हैं जिसके खिलाफ हम सभी आंदोलन करने को मजबूर हैं, छात्रों के साथ प्रायोगिक,निबंधन शुल्क,अनुपस्थिति शुल्क मनमानी ढंग से लिया जाने का विरोध किया।
अंचल मंत्री मंजेश कुमार ने कहा दो वर्षीय बीएड कोर्स में मात्र 7 महीना ही पढ़ाई होती हैं।छात्र जब उपस्थित होते हैं तो शिक्षकों में वर्ग कक्ष का अभाव दिखता हैं।
अंत में 12सूत्री माँगो का ज्ञापन प्राचार्य सतीश चंद्र पाठक को सौंपा गया।मौके पर रंजीत मालाकार,नीतीश कुमार, आलोक कुमार, धीरेंद्र कुमार,संतोष कुमार सिंह,श्याम सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र मौजूद थे।