

ट्रेन से उतर कर खड़े यात्री
दरौंदा(सारण)। छपरा सिवान रेलखंड पर चैनवा-दरौंदा के बीच लीला साह के पोखरा के समीप गेट संख्या 76 के नजदीक 12553 वैशाली सुपर फास्ट में अचानक आग लग गई. आग लगते ही अफरा तफरी की माहौल उत्पन्न हो गई. ट्रैन के रुकते ही लोग बोगियों से कूदने लगे एवं चीखते चिलाते भागने लगे. इस संबंध में बताया जा रहा है कि सहरसा से नई दिल्ली को जाने वाली 12553 अप वैशाली सुपरफास्ट ट्रेन छपरा जंक्शन से खुलकर सीवान जंक्शन को रुकने वाली दरौंदा जंक्शन से पूर्व 76 नम्बर ढाला के समीप खंभा नम्बर 366/27-29 के बीच अचानक बोगी नम्बर एस-4 के आगे-पीछे वाले चक्का का ब्रेक अचानक पकड़ लिया. जिसके बाद धुआं के साथ आग निकलने लगा. गार्ड की अचानक नजर पड़ी जिसके बाद ट्रेन को रुकवाया. ट्रैन के रुकते ही लोग बोगियों से कूदने लगे. चारो तरफ अफरा-तफरी को माहौल उत्पन्न हो गई. ट्रेन के रुकने एवं चिल्लाने की की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण लोग ट्रेन के समीप दौड़कर पहुंचे. ट्रेन में मौजूद पैंट्रीकार एवं स्थानीय लोगों की मदद से फायर सिलेंडर से निकलने वाले गैस फायरिंग की मदद से आग पर काबू पाया गया. इस रेलखंड पर वैशाली सुपरफास्ट ट्रेन 14:47 में आग लगी इस दौरान लगभग 40 मिनट तक ट्रैन ठहरी रही. छपरा से दिल्ली जाने वाले बहुत से यात्री उतार कर एवं बस पकड़कर अपने घर चले गए.




Recent Comments