ट्रांसफार्मर का उद्घाटन गांव के ही बुजुर्ग रामसेवक राय और राजेश्वर राय ने फीता काटकर किया
दरियापुर (सारण):प्रखंड के टरवां मंगरपाल मुर्तुजा में माननीय सांसद राजीव प्रताप रूढ़ि जी के सौजन्य से 63 केबी का ट्रांसफार्मर उद्घाटन गांव के ही बुजुर्ग रामसेवक राय और राजेश्वर राय ने फीता काटकर किया ,ज्ञात हो कि 4 दिन पूर्व उक्त स्थान पे लगा 16 केबी का ट्रांसफार्मर जल जाने की सूचना भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में डॉ0 भुनेश्वर राय, रणधीर सिंह,पूर्व मुखिया मोसहेब महतो, अनिल पासवान ,प्रिंस सिंह के द्वारा सारण के लोकप्रिय सांसद श्री राजीवप्रताप रूढ़ि जी मिलकर दिया ,माननीय सांसद ने त्वरित कदम उठाते हुए जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर लगाने की बात कही जो आज लगकर चालू भी हो गया ! इस मौके पर बोलते हुए राजेस्वर राय ने बोला कि हमलोगों को उम्मीद नही थी कि माननीय सांसद हमलोगों के यादव टोले में ट्रांसफार्मर लगाएंगे क्योकि लोग तरह तरह की बात सांसद जी के खिलाप बोलते है ,लेकिन हमलोग माननीय सांसद जी से मिले तो ऐसा प्रतीत बिल्कुल नही हुआ और हमलोगों का काम बहुत जल्द किये जिसके लिये हम सभी ग्रामवासी उनके सदैव आभारी रहेंगे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश सिंह ने 4 वर्षो में माननीय सांसद द्वारा किये गए विकास कार्यो की बिस्तृत जनकारी देते हुए कहा कि आजतक के जितने भी सांसद छपरा से चुन के गए उन्होंने छपरा के लिये कुछ खास नही की लेकिन राजीव प्रताप रूडी जी का काम क्षेत्र के हर कोने में दिख रहा है और समाज के हर बर्ग और हर जाति के लोगो तक पहुचे ओ चाहे उज्ज्वला योजना हो,प्रधानमंत्री राहत कोष से हो,सड़क बिजली,या नल जल के द्वारा गरीबो तक शुद्ध पेजल की ब्यवस्था हो हर क्षेत्र में माननीय सांसद ने आमलोगों तक बिकाश किया है ,इस मौके पर महामंत्री अरबिंद सिंह,विकाश कुमार,छोटू कुमार ,सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे