राजेश उपाध्याय/दैनिक खोज खबर/भेल्दी(सारण)।अमनौर प्रखण्ड के मदारपुर पंचायत के गोसी छपरा गांव के ग्रामीणो ने अमनौर विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह को एक लिखित आवेदन देकर डबरा नदी पर पक्का पुल निर्माण कराने की मांग की है।अमनौर विधायक के यहां दिए गए आवेदन में गोसी छपरा गांव के ग्रामीणों ने कहा है कि गोसी छपरा के समीप डबरा नदी मेें पुल बन जाने के बाद अमनौर प्रखण्ड के करीब पांच पंचायतों का संपर्क जिला मुख्यालय से जुड़ जाएगा।पुल के अभाव मेें लोगों को काफी परेशानियो का सामना करना पड़ता।डबरा नदी पर पक्का पुल बन जाने के बाद गोसी छपरा, कोरेया, हकमा, इस्सेपुर, पैगा, मकसूदपुर, रसूलपुर, मुडा व तरवार आदि गांवो के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।