सारण : छात्रा को चाकू मार किया जख्मी
#दिग्विजय सिंह बबलू
डोरीगंज-:
“”””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के मीरपुर जुअरा गाँव मे छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा को चाकू मार जख्मी कर देने का मामला प्रकाश मे आया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार संध्या की बतायी जा रही है जब मीरपुर जुअरा गाँव निवासी 16 बर्षिय काल्पनिक नाम सविता शौच के लिए गयी हुई थी उसी समय पहले से मौजुद गाँव के ही विश्वजीत कुमार छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने लगा जिसके बाद छात्रा द्वारा विरोध करने पर युवक ने छात्रा पर चाकू से वार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया और मौके से फरार हो गया ।
देर होने पर परिजनों ने जब खोजबीन शुरु की तो वह एक खेत मे बेहोशी की अवस्था मे पायी गयी जिसके बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए दिधवारा पी एच सी मे भर्ती कराया जहाँ गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पटना पी एम सी एच रेफर कर दिया ।
छात्रा के गर्दन पर चाकू से वार किया गया है ।
बेहोश होने के कारण छात्रा का ब्यान दर्ज नही हो सका है ।
वह उच्च विधालय काजीपुर मे वर्ग दस की छात्रा है ।
थानाध्यक्ष प्रसांत कुमार ने बताया कि फर्द ब्यान आते ही प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाई की जाएगी । आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है ।




Recent Comments