जिला कांगे्स कमेटी बूंदी के कांगे्स अनुसूचित जाति विभाग के जिला सम्मेलन मे केसावत ने की शिरकत
भुरे खां
बून्दी 12 अप्रैल। संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर के 126 वी जयंती समारोह मे बतौर मुख्य अतिथि गोपाल केसावत पूर्व राज्यमंत्री ने जिला कांगे्स कमेटी मे दलित सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री केसावत ने संबोधन मे आंबेडकर को “नॉलेज ऑफ़ सिम्बल ” बताया आज भी 21वीं सदी मे आंबेडकर का सिद्धांत प्रासंगिक है । कांगे्स ने दलितों को स्वाभिमान से सम्मान दिया और आंबेडकर को सम्मान दिया । राज्य मे दलित सुरक्षित नही है । आंबेडकर के मिशन को पूरा करने के लिए दलित बुद्धिजीवी वर्ग को आगे आना चाहिए । भाजपा सियासत के लिए डॉ आंबेडकर का नाम लेती है कभी भी बाबा साहेब को सम्मान नही दिया भाजपा राज मे दलितों के अत्याचार मे प्रथम स्थान पर है । दोहरा चेहरा भाजपा का उजागर हो गया है । साथ मे कार्यक्रम में ब्यूरो चीफ (साधना प्लस न्यूज़ चैनल ) महावीर मीना व N.C.B. तहसील अध्यक्ष केशव सपूत थे।