सिवान :नए एसपी ने एस ड्राइव, मानव शृंखला, सरस्वती पूजा और 26 जनवरी की तैयारियों का लिया जायजा
#परवेज अख्तर
सिवान :
नए एसपी नवीन झा ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में जिले के सभी थानाध्यक्षों संग क्राइम मीटिंग की। क्राइम मीटिंग के दौरान एसपी ने सबसे पहले लंबित कांडों को जल्द से जल्द निपटाने का आदेश सभी थानाध्यक्षों को दिया। वहीं इसके बाद मानव शृंखला में पूरी तैयारी के साथ अपने अपने क्षेत्रों में इसे सफलता पूर्वक आयोजित कराने का आदेश दिया। इसके बाद 22 जनवरी को सरस्वती पूजा की तैयारियों को लेकर लाइसेंस की जानकारी ली। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को यह आदेश दिया कि वे बिना लाइसेंस के किसी भी पूजा समिति को किसी भी सूरत में पूजा करने की अनुमति नहीं देंगे। इसके बाद एसपी ने निरंतर एस ड्राइव चलाने का आदेश भी सभी एसएचओ को दिया। वहीं नए एसपी ने बॉर्डर एरिया में शराब बंदी को कड़े तौर पर लागू करने का निर्देश थाना प्रभारियों को दिया। बता दें कि एसपी की यह पहली क्राइम मीटिंग थी।




Recent Comments