
छपरा नगर निगम क्षेत्र में जलजमाव व बजबजाती नालियों से निजात को लेकर विधायक नेअधिकारियों को लगाई फटकार
छपरा। विधायक डाo सी एन गुप्ता ने पश्चिमी छपरा के विभिन्न क्षेत्रों भगवान बाजार थाना रोड,गुदरी मेन रोड समेत कई जगहों का निरीक्षण किया.इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में बजबजाती नालियां,जलजमाव भीषण गंदगी मिलने पर उन्होंने काफी नाराजगी जाहिर की और मौके पर मौजूद नगर निगम एवं बुडको के अधिकारियों को फटकार लगाई साथ ही सफाई व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देष दिये।विधायक डाo गुप्ता सबसे पहले भगवान बाजार थाना रोड पहुंचे वहां पर गंदे जल निकासी की नाली की स्थित को देखकर मौजूद नगर निगम अधिकारियों को तत्काल निस्तारण कराने का आदेष दिया।
इसके बाद विधायक नगर निगम अधिकारियों के साथ राजेंद्र कॉलेज के इग्नू भवन की सफाई व्यवस्था देखने पहुंचे।वहां चारों ओर गंदगी और जलजमाव मिला।जब उन्होंने यहां की जलजमाव की समस्या को लेकर कॉलेज प्रशासन एवं विश्वविद्यालय प्रशासन की शिकायत की बात नगर निगम के अधिकारी से जानकारी ली तो वे कोई जवाब नहीं दे पाए।इस बात से नाराज विधायक ने तुरन्त जलजमाव हटाने के लिए उप नगर आयुक्त को निर्देष दिया। इसी तरह नल जल योजना के मरम्मत का कार्य अधूरा होने के कारण जगह-जगह बारिश का पानी फैला हुआ था।जिसे हटाने का निर्देश दिया गया.डॉ मुकुंद के पास चल रहे एक्स आर्मी हॉस्पिटल के जाने वाले रास्ते में जलजमाव से मरीजों को काफी परेशानी थी जिसको देखते हुए विधायक के कड़े रुख के बाद शकिंग मशीन से तुरंत पानी निकालवाया गया.विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द क्षेत्रीय समस्याओं के निस्तारण हेतु आदेशित किया और कहा यदि जल्द ही क्षेत्र में सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो दोबारा निरीक्षण में कमी मिलने पर वरीय अधिकारियों को शिकायत करने की बात कही.




Recent Comments