ऐतिहासिक होगी मानव श्रृंखला :_राजग
#परवेज अख्तर 

सिवान:__
बिहार को बाल विवाह और दहेज प्रथा मुक्त बनाने के लिए चल रहे जागरूकता अभियान के तहत 21 जनवरी को जिले में मानव श्रृंखला बनेगी जिसमे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से जुड़े सभी नेता कार्यकर्ता सक्रिय रूप से भाग लेंगे।ये मानव श्रृंखला इतिहास बनाएगी ओर सामाजिक कुरुति के खिलाफ स्वतः बननेवाली श्रृंखला होगी।यह बाते भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने जदयू जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल, रालोसपा उपेंद्र गुट के जिलाध्यक्ष हेमंत सिंह कुशवाहा, अरुण गुट के जिलाध्यक्ष सूरज गुप्ता लोजपा के जिलाध्यक्ष वीरबहादुर सिंह,हम के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह और जदयू के वरिष्ठ नेता अजय कुमार सिंह के साथ संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर कही।जदयू जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल ने कहा कि जदयू प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ट नारायण सिंह के निर्देश आया कि जिले में एनडीए की बैठक कर सभी साथियों को एक साथ मानव श्रृंखला में शामिल कराना है।प्रेसवार्ता के दौरान जदयू नेता अजय सिंह ने कहा कि एनडीए के जिला से लेकर पंचायत स्तर तक के साथी अपने अपने नजदीकी मानव श्रृंखला स्थल पर शामिल होंगे।