सिवान :घना कोहरे में लिपटा शहर, सामने देखना हो रहा है मुश्किल
#परवेज अख्तर 
 सिवान : 
विगत एक माह से जिले में कनकनाती ठंड का कहर जारी है। ऊपर से घने कोहरे ने तो अलग ही माहौल बना रखा है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी भी अब सटीक साबित होती नहीं दिख रही है। मौसम अपने मिजाज से ही है। अगर शनिवार की तापमान की बात करें तो सुबह में न्यूनतम पारा 7 डिग्री है, दोपहर में 22 एवं शाम होते ही 16 डिग्री था। सुबह में सड़क पर स्थिति ऐसी है कि मानो अभी रात ही हो। कहीं से भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। लोग घरों में दुबके रहने को मजबूर हैं। लेकिन कामकाजी लोग अभी भी बाहर निकलने को मजबूर हैं। शहर समेत जिले के तमाम ग्रामीण क्षेत्रों में खूब ठंडा गिर रहा है। एक तो ठंड ऊपर से घने कोहरे का प्रकोप कुछ ऐसा है कि सड़कों पर गाड़ियाँ रेंग-रेंग कर चल रही हैं। सभी गाड़ियों के हेडलाइट भी जले हुए हैं, मालूम होता है जैसे रात हों। जिले में आज शनिवार को भी सड़कों पर भी सन्नाटा छाया रहा। हालात कुछ ऐसे हैं कि विजिबिलिटी जैसे हो ही न।  सड़कों पर जगह जगह लोग अलाव जलाते नजर आ रहे हैं। हालांकि गत तीन दिनों से दोपहर में धूप निकलने से हल्की राहत जरूर मिली है लेकिन ठंड से निजात कब मिलेगी सबकी यही चाहत है। रोजाना सुबह से लेकर 11 बजे तक घना कोहरा होने के कारण सड़के ऐसी लग रही है मानो बरसात हुई है।