खेतों की मिट्टी जांच के लिए सेंपल लिया गया

#परवेज अख़्तर/सिवान;
हसनपुरा(सीवान)प्रखण्ड के पियाऊर पंचायत के झौवां में सैकड़ो किसानों के खेतों की मिट्टी का सेंपल लिया गया। जिसमें कृषि समन्वयक अजित कुमार ने बताया कि इस सेम्पल को जिला कृषि प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। वहां सभी मिट्टी की उर्वरा शक्ति की जांच की जाएगी। ताकि खेतों की उर्वरा शक्ति बरकरार रहे। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि व सैकड़ों किसान उपस्थित थे।