अमनौर(सारण)।प्रखण्ड के अपहर दलित बस्ती गांव में बिधुत आपूर्ति की लचर ब्यवस्था से नाराज आक्रोशित ग्रमीणों ने विधुत विभाग के पदाधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया. शुक्रवार को विधुत विभाग के पदाधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे  पप्पु राम , सरवेश्वर राम , रंजन राम ,अगिनदूव राम, राकेश राम , अंकित राम , केशव कुमार , मुन्ना मियां , केशव महतो ,बुद्धिया देवी , सीता देवी , प्रमीला देवी, चमेली देवी , संगीता देवी आदि उपभोक्ताओं का कहना है कि पूर्व में आई बाढ़ के पानी से बिजली के कई पोल गिर गये थे. कई माह बीत गये अधिकारी व जन प्रतिनिधियो से शिकायत करने के बाद विभाग द्वारा केवल पोल खड़े कर दिये गये लेकिन विभाग के मनमानी व लापरवाही से उसपर आजतक तार नही झुलाया गया. साधन संपन्न ग्रामीण दूसरे टोला से बिधुत तार खिंच कर अपना काम चला रहे है. लेकिन हमलोग बिधुत उपभोक्ता होने के बाद भी इसका कोई लाभ नही मिल रहा है.  जिसको लेकर कई  बार स्थानीय मुखिया , विधायक व विभागीय अधिकारी से विधुत आपूर्ति बहाल करने को लेकर गुहार लगाई गई पर सभी ने  केवल जल्द विधुत बहाल करने का केवल आश्वासन ही दिया. पिछले एक वर्ष से अधिक समय से हमलोग विधुत आपूर्ति से वंचित है .