बिजली के करंट से किशोर की मौत

परसा(सारण) :भेल्दी थाना क्षेत्र के गांव गंगोई गांव में नहाने के लिए मोटर चालू करने के क्रम में एक युवक को बिजली के करंट लगने से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक गड़खा थाना क्षेत्र के रामपुर पीठाघाट गांव निवासी जगरनाथ राय के15 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार है।जो अपने गंगोई में अपने फूफा के यहां रह कर पढ़ाई करता था। शुक्रवार सुबह नहाने के लिए जैसे ही मोटर चालू कर रहा था करंट लग गई।आनन-फानन में ग्रामीणों ने परसा सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गई।