विधालय माता समिति सदस्यों की तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्य शुरू

अमनौर /सारण – प्रखंड के मध्य विधालय मनोरपुर झखड़ी में समग्र शिक्षा अभियान के अन्तर्गत आसपास के छः विधालय के माता समिति के सदस्यों तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्य शुरू हुआ. मंगलवार को आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में जहां मध्य विधालय झखरा , मध्य विधालय मनोरपुर झखरी , प्राथमिक विधालय मनोरपुर झखरी, नव सृजित प्राथमिक विधालय, मनोरपुर झखरी, प्राथमिक विधालय तथा जगदेव सिरिसियां के सभी माता समिति के अध्यक्ष, सचिव, एचएम सहित तीन – तीन सदस्यों ने भाग लिया.

जहां जिला मुख्यालय से आये मास्टर ट्रेनर प्रकाश कुमार पाण्डेय , देवेन्द्र राय तथा राकेश दूबे द्वारा प्रशिक्षण दिया गया. जिसमें विधालय के संचालन के प्रति जागरूक रहने, प्रबंधन व पठन-पाठन का दायित्व सहित विधालय संबंधित कार्यों के प्रति सभी जानकारियां दी गई.