सिवान :जांच में टेंपो व बाइक चालकों से वसूला 12 हजार का जुर्माना
#परवेज़ अख्तर/सिवान:
शहर के गोपालगंज मोड़ पर रविवार की सुबह से ही एमवीआई राकेश कुमार के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान में आॅटो चालकों पर भी नकेल कसने के लिए उनकी भी जांच की गई। जांच के दौरान 12 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
इसमें पांच सौ आॅटो और बाइक की जांच की गई। जांच में 20 आॅटों और बाइक चालकों पर जुर्माना किया गया। एमवीआई राकेश कुमार ने बताया की सभी वाहनों को यह आदेश जारी किया गया था कि ट्रैफिक नियमों का पालन करे नहीं तो उन पर कार्रवाई होगी। रविवार को जो भी आॅटो चालक क्षमता से अधिक यात्री को बैठा कर ले जा रहे थे उनपर जुर्माना लगाया गया। वही बाइक चालकों से भी जुर्माना वसूला गया है। बता दें कि ठेकेदार द्वारा अवैध वसूली के खिलाफ टेंपो चालकों की हड़ताल के बाद 27 अप्रैल को एसडीओ, एएसपी, कार्यपालक अभियंता के साथ आॅटो चालकों की बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि आॅटो में क्षमता के अनुसार ही पैसेंजर को बैठाना है। अधिक यात्री के बैठाने पर जुर्माना वसूला जाएगा। इसको देखते हुए परिवहन विभाग ने रविवार को वाहन जांच अभियान चलाकर आॅटो और बाइक चालकों से 12 हजार की जुर्माना वसूला।
——————–