सारण :आमने-सामने की बाइक टक्कर में भ्रष्टाचार जन सुधार समिति के अध्यक्ष सहित तीन गंभीर रूप से घायल, पीएमसीएच रेफर
अमनौर /सारण

अमनौर

थाना क्षेत्र के एसएच 104 अमनौर – भेल्दी मुख्य सड़क वैभव पेट्रोलियम के पास बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन गंभीर रूप से घायल हुए. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से तीनों घायलों को अमनौर पीएचसी में भर्ती कराया गया. घायलों में थानाक्षेत्र के अमनौर हरनारायण गांव निवासी व भ्रष्टाचार जन सुधार समिति के अध्यक्ष डॉ अनिल प्रसाद, मढौरा थाना क्षेत्र के बड़ा नौतन गांव निवासी त्रिभुवन राउत का पुत्र मनीष कुमार तथा स्व. किशुन महतो का पुत्र पिन्टू कुमार का नाम शामिल हैं. घटना के संबंध में बताया जाता है कि अमनौर थाना क्षेत्र के अमनौर हरनारायण गांव निवासी व भ्रष्टाचार जन सुधार समिति के अध्यक्ष डॉ अनिल प्रसाद कुशवाहा वैभव पेट्रोलियम पंप से अपने बाइक में पेट्रोल भरा कर बाहर निकल रहे थे कि अमनौर के तरफ से तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी. गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल डाॅ अनिल प्रसाद व मनीष कुमार को पीएमसीएच रेफर कर दिया.