राजेन्द्र कॉलेज में वोकेशनल विषयों के विद्यार्थियों का इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित

धर्मेंद्र रस्तोगी/छपरा। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंगीभूत इकाई राजेन्द्र कॉलेज में सोमवार को व्यावसायिक विषयों के विद्यार्थियों का दीक्षारम्भ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जयप्रकाश विश्वविद्यालय के वोकेशनल डायरेक्टर प्रो अजीत कुमार तिवारी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो परमेन्द्र कुमार वाजपेई के अथक प्रयास से विधिवत रूप से विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों में वोकेशनल विषयों की पढ़ाई गत वर्ष से प्रारंभ हुई है। उन्होंने कहा कि वोकेशनल की पढ़ाई के साथ रोजगार के असीम संभावनाएं हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को अपने विषय मे स्किल व कौशल को विकसित करना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो संजय कुमार ने कहा कि वोकेशनल के विभिन्न विषयों की पढ़ाई व लैब की व्यवस्था के लिए कॉलेज प्रशासन कटिबद्ध हैं। उन्होंने वोकेशनल के विद्यार्थियों के लिए ड्रेस कोड लागू करने की घोषणा कीं। वहीं स्वक्छ पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधा छात्रों को प्रदान करने की बात कही। मंच का संचालन करते हुए बीसीए के को-ऑर्डिनेटर डॉ प्रशांत सिंह ने इंडक्शन प्रोग्राम में उपस्थित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके कोर्स के संबंध में जानकारी दीं। धन्यवाद ज्ञापन बीबीए को-ऑर्डिनेटर डॉ देवेश रंजन ने किया। इस मौके पर बायोटेक्नोलॉजी कोर्स को-ऑर्डिनेटर डॉ ज्योत्सना त्रिपाठी, बीएमसी को-ऑर्डिनेटर डॉ सुनील प्रसाद बीसीए शिक्षक अभिनंदन कुमार, बीबीए शिक्षक सुबोध कुमार, मो.साहीद अली, विश्वविजय सिंह सहित बीसीसी,बीबीए, बीएमसी, बायोटेक्नोलॉजी विषय के दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।