हनुमान जयंती पर शिल्हौरी से निकाली गई भव्य शोभायात्रा
▶शोभायात्रा में महावीर हनुमान की झांकी था आकर्षण का केंद्र

मढौरा (सारण): हनुमान जयंती के अवसर पर शिल्हौरी शिव मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर के प्रधान पुजारी धर्मेन्द्र उपाध्यक्ष के नेतृत्व में भक्तजनों ने इस शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। घोड़ा , बैण्ड बाजों के साथ साथ डीजे की धुन पर भक्तजन जयश्री राम के जयकारे लगा रहे थे। भक्तों ने भगवान के विभिन्न स्वरुपों की झांकियां भी प्रस्तुत कर रहे थे। जिसमें महावीर हनुमान की झांकी के साथ पुरुषोत्तम श्री राम , लक्ष्मण और माता सीता मईया की भी झांकी आकर्षण का केंद्र बना हुआ था ।

जिसमें स्थानीय शिल्हौरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि और पैक्स अध्यक्ष अभिषेक कुमार, समाजिक सरोकार से नाता रखने वाले कार्यकर्ता मनिंदर सिंह, कृष्णा सिंह, डा जितेंद्र कुमार ,अश्वनी राय सोनू सिंह, संजय सिंह ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शोभा यात्रा शिल्हौरी से चलकर स्टेशन रोड होते हुए गढदेवी चौक पहुंची जहां से पुनः शिल्हौरी शिव मंदिर के लिए वापस लौट गयी। शोभा यात्रा में सैकड़ों श्रृद्धालुओं के हाथों में झंडा लिए जयश्री राम के नारों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना रहा था ।
जानकारी हो की हनुमान भक्तों के लिए इस पर्व का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि चैत्र महीने को पूर्णिमा के दिन भगवान हनुमान ने माता अंजना की कोख से जन्म लिया था। आज के दिन भक्त अपने आराध्य परम बलशाली हनुमान को प्रसन्न करने के लिए दिन भर व्रत रखते हैं और उनकी पूजा-अर्चना करते हैं. वैसे तो हनुमान जी बड़े दयालू हैं और अपने भक्तों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।




Recent Comments